Post Views 11
August 2, 2022
सिंधी समाज का गोगड़ा पर्व मंगलवार को नाग पंचमी के अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झूलेलाल मंदिर वैशाली नगर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा ने बताया कि गोगड़ा पर्व एक प्रकार से सिंधी समाज का नाग पंचमी का त्यौहार है जिसे सिंधी समाज की महिलाएं बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं, गोगड़ा पर्व के एक दिन पूर्व सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा अनेक तरह की मीठी रोटियां, मीठे पकोड़े, नमकीन रोटियां, एवं अनेक तरह की सब्जियां एवं व्यंजन बनाए गए। आज के दिन सिंधी समाज की महिलाओं ने शकर के आठ छोटे-छोटे नाग बनाकर उनकी पूजा करके घर व घर के बाहर कोने में रखे एवं नाग की पूजा कर ठंडे छीटे लगाकर परिवार की खुशहाली एवं परिवार के बच्चों की दीर्घायु बनी रहे एवं इन्हें बीमारी से बचाने की कामना की। आज वैशाली नगर जनता कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर में पीपल के पेड़ के पास महिलाओं द्वारा मन्नत का धागा बांधकर एवं गोगल देव की कहानी सुना कर पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही सिंधी समाज की महिलाओं की पूजा अर्चना करने के लिए काफी भीड़ लगी रही । सिंधी समाज के परिवार वालों द्वारा पूरा दिन ठंडा भोजन ग्रहण किया गया ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved