Post Views 11
August 2, 2022
फाई सागर रोड शिव विहार कॉलोनी, नवकार नगर, के बाशिंदे 1 साल में भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने की समस्या के चलते खासे त्रस्त हैं। लोगों ने बताया कि कछुआ चाल से सीवरेज कार्य हो रहा है तो वहीं सड़क का निर्माण भी नहीं किया जा रहा जबकि इसी क्षेत्र में उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी का निवास स्थान है वह भी यहीं से गुजरते हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन और अजमेर विकास प्राधिकरण इस निर्माण कार्य को जल्द पूरा नहीं करवा पा रहा। बारिश के दिनों में तो यहां का हाल नारकीय हो गया है। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं जिनमें पानी भरा हुआ है कीचड़ में फिसल कर लोग चोटिल हो रहे हैं। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्कूली बच्चों का निकलना दुश्वार हो गया है। महिलाओं के मंदिर जाते वक्त कपड़े खराब हो रहे। ऐसी न जाने कितनी समस्याएं हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। क्षेत्र में रहने वाली रितु मोतीरामणि और शोभा तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से इस क्षेत्र के लोगों का जीना दूभर हो चुका है। बाहर के लोग इस क्षेत्र में आना पसंद नहीं करते। यहां रहने वालों लोगों को लगता ही नहीं कि वह किसी स्मार्ट सिटी या अजमेर में रह रहे हैं गांवों से ज्यादा बदतर हालत है इस इलाके की हो गई है लेकिन ना तो नेता सुनते हैं और ना ही प्रशासन।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved