Post Views 21
August 2, 2022
तीर्थ नगरी पुष्कर सर्प प्रजाति से बड़ा पुराना और गहरा नाता रहा है । जिसे नाग पंचमी के अवसर पर बड़ी आसानी से देखा जा सकता है । अरावली पर्वतमाला की गोद में धार्मिक एवं पुरातन इतिहास को संजोए पुष्कर का नाग प्रजाति से पुरातन संबंध स्थापित है । इसके साक्ष्य हजारों सालों बाद भी 21वीं सदी में देखने को मिलते हैं । हैरानी की बात यह है कि पुष्कर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पुष्कर पुलिस मित्र और सिविल डिफेंस की टीम ने अब तक हजारों सरीसृप का रेस्क्यू कर उन्हें यही कि नाग पहाड़ी के जंगलों में छोड़ा है। यह रोचक तथ्य ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं को प्रमाणित भी करता है । नाग पंचमी के अवसर पर जानते हैं पुष्कर से सर्प प्रजाति का अनोखा संबंध । सनातन वैदिक-पौराणिक ग्रंथो के अनुसार सृष्टि की उत्पत्ति का उदगम स्थल पुष्कर है । जिसने पद्म,वामन,विष्णु,भविष्य आदि पुराणों सहित रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों में भी अपने अस्तित्व को दर्ज किया है । पद्म पुराण के अनुसार सृष्टि की उत्पत्ति के पश्च्यात पुष्कर तीर्थ में जगत पिता ब्रह्म ने विशेष यज्ञ का आयोजन करने हेतु सुर नर मुनि गंधर्व नाग किन्नर यक्ष आदि को पुष्कर में आमंत्रित किया था । इस दौरान महर्षि भृगु के पुत्र चमन ऋषि द्वारा जगत पिता ब्रह्मा के पौत्र पृथु के हास्य विनोद करने पर उसे सर्प होने का श्राप दिया ओर उसे पुष्कर के दक्षिण में स्थित यज्ञानचल पर्वत(नाग पाहड़) के एक कुंड में निवास करने को कहा । इतना ही नही पद्म पुराण में पुष्कर में पाए जाने वाले तक्षक, शेष(अनन्त),वासुकि, पुंडरीक, व्रकोधर जैसी सर्प प्रजातियों का वर्णन है जो पुष्कर के यज्ञानचल पर्वत(नाग पाहड़)में पायी जाती थी । महाभारत महाकाव्य में भी पुष्कर के सर्पो से पौराणिक संबंधों के साक्ष्य मिलते है । पांडवो ने अपने वनवास काल के दौरान इसी नाग पहाड़ी के मध्य पद्म पुराण में वर्णित नाग कुंड के निकट निवास किया था। इस दौरान पांडवो में जेष्ठ युधिष्ठिर ने इस कुंड का पक्का निर्माण करवाकर अपने सर्प दोष का निवारण करवाया था । इन्ही पुराणों में वर्णित कथाओ के चलते आज भी कई हिन्दू धर्मावलंभी इस नाग कुंड पर अपने सर्प दोष के निवारण के लिये आते है । वही धार्मिक ग्रंथों से इतर ऐतिहासिक तथ्यों पर नजर डाली जाए तो ईसवी शताब्दी के प्रारम्भ से ही तक्षक(नाग) वंश का अधिकार इस पुष्कर क्षेत्र पर था । जहा हूणों ओर तक्षकों के मध्य हुए भीषण संघर्षो का वर्णन इतिहासकारो की किताबो में मिलता है । इसी कारण यज्ञानचल पर्वत(नाग पाहड़) को नागवंश के उदय स्थल का प्रतीक माना जाता है । वही चौथी- पांचवी शताब्दी के मध्य अनन्त गौचर क्षेत्र(उत्तर पश्चिम राजस्थान,पंजाब, कश्मीर) पर प्राचीन नागवंशी क्षत्रिय अनन्तनाग के शासन काल मे पुष्कर क्षेत्र केंद्र बिंदु के रुप में स्थापित था । यही नागवंशी कालांतर में चौहान कहलाये। पुष्कर भोगलिक रूप से सर्प प्रजाति के लिये अनुकूल स्थान है। एक जहा सर्प नुमा विशाल अरावली पर्वत माला है तो वही पर्याप्त जल और रेगिस्तान भी इनके परस्थितिय तंत्र को संबल देने वाले है । ऐसे में बीते 4 सालों से पुलिस मित्र के रूप में स्वयंसेवी युवाओ को प्रशिक्षण देकर सर्प मित्र दल का गठन पुष्कर प्रशासन ने किया । दल के सदस्य अमित भट्ट ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद 4 सालों में कोबरा,चेकर्ड,वोल्फ, गैलेक्सी बेलिड रेसर, रेट, सेंड बोवा, रॉयल, पायथन, कमान क्रेट, कमान ट्रीनकित, स्नैक आदि प्रजातियों के 5 हजार से अधिक साँप पकड़े है ।जिन्हें शहरी क्षेत्र से रेस्क्यू कर पुनः इसी नाग पहाड़ी में वापस छोड़ा जाता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved