For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121373912
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ नववर्ष के अवसर पर महिलाओं को मिली सौगात |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पाए जाने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 564 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में तरुण खटीक की हुई नृशंस हत्या के मामले में खटीक समाज द्वारा लगातार किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत- 2083, नवसंवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुढ़ी पड़वा के पावन अवसर पर पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया गया |  Ajmer Breaking News: चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव 19 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चलेगा इसके अंतर्गत 24 मार्च को बाबा भैरवनाथ का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से भरेगा। |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत वर्ष 2024 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: जिले की प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 512 सिलेंडर जब्त; सब-डीलर पर केस दर्ज | 

अजमेर न्यूज़: एबीवीपी के छात्रों ने एमडीएस यूनिवर्सिटी के बाहर सड़क रोक कर किया उग्र प्रदर्शन 

Post Views 11

August 2, 2022

छात्र संघ चुनाव में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता हो इसे लेकर तिथि आगे बढ़ाने की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के बाहर मुख्य मार्ग को जाम कर रास्ता रोका और सड़क पर लेट कर विरोध जताया। छात्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनएसयूआई छात्र संगठन को फायदा पहुंचाने के लिए आनन-फानन में 1 महीने में ही छात्र संघ चुनाव कराने की घोषणा कर दी जबकि अभी तक विद्यार्थियों की सहभागिता कैसे होगी इसकी भी कोई भूमिका तय नहीं की गई है। ना ही स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम जारी हुआ है, ना ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई है। ऐसे में ना तो इच्छुक विद्यार्थी मतदान कर सकेंगे और ना ही चुनाव लड़ सकेंगे। अदूरदर्शिता के चलते की गई चुनाव की घोषणा कहीं ना कहीं संगठन विशेष को फायदा फायदा पहुंचाने के लिए की गई है। जिसका एबीवीपी पुरजोर विरोध करती है। कुलपति को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई है। छात्रों के द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने मौके पर पुलिस बुलाई थी पुलिस और छात्रों के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई।आखिर कुलपति अनिल शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर एबीवीपी के छात्रों से ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी मांगों को आगे पहुंचाया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय स्तर की समस्याओं का समाधान भी शीघ्र किया जाएगा।  एबीवीपी के महानगर मंत्री विकास गोरा और राज्य विश्वविद्यालय संयोजक आशुराम डूकिया ने बताया कि यदि सरकार ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि आगे नहीं बढाई तो पूरे प्रदेश भर में एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved