Post Views 11
August 2, 2022
संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में जहां एक और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करोड़ों रुपए के नए निर्माण कार्य चल रहे हैं। वही पुरानी बिल्डिंग में भी मरम्मत का काम जारी है। अस्पताल की इमरजेंसी के पास न्यूरो सर्जरी वार्ड के नजदीक वाली बिल्डिंग में ठेकेदार फर्म द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही लापरवाही कभी भी किसी हादसे को जन्म दे सकती है। इसी को लेकर आज जेएलएन अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल रघुवर दयाल और दीवान अनीता ने ठेकेदार और इंजीनियर को बुलाकर उससे समझाइश की और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य करने की सीख दी। उन्होंने बताया कि अभी पूर्व में ही ऊपर से मलबा गिराए जाने के दौरान डॉक्टर खालिद की कार का शीशा टूट चुका है। ऐसे में अस्पताल में बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों के भी चोट लग सकती है। लिहाजा तीन चार मंजिल ऊपर से मलबे को नीचे ना गिराया जाए, बोरों में भरकर या तो नीचे लाया जाए या फिर अन्य सुरक्षा मानक अपनाए जाएं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved