Post Views 111
August 2, 2022
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत मंगलवार सुबह तोपदड़ा नाले में एक अधेड़ का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे पुलिस जाप्ते ने शव को निकलवा कर मोर्चरी भिजवाया । जहां उसकी पहचान गुलाब शाह का तकिया तोपदड़ा निवासी रूपचंद पुत्र नोरत कोली के रूप में हुई। एएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक रूपचंद के भाई खेमचंद के द्वारा सूचना दी गई कि उसका भाई रूप चंद शराब के नशे में कल शाम घर से 5:00 बजे निकला था सुबह सूचना मिली कि वह नाले में पड़ा है और उसकी मौत हो गई जिस पर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पंचनामा तैयार कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मृतक शराब का आदी था शराब के नशे में ही वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसी तरह बडल्या गांव में सड़क निर्माण कार्य कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। साथी संदीप ने बताया कि कल शाम खाना खाने के बाद मकान की छत पर टहलते समय जेसीबी ऑपरेटर गणेश करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। कर्मचारी संदीप जैन ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य से फ्री होकर सभी घर पहुंचे और खाना खाकर गणेश और उसका दोस्त छत पर टहलने गए थे तभी करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसे जेएलएन अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved