Post Views 31
August 2, 2022
गोवंश में संक्रमण फैलाने वाला लंपी वायरस गुजरात से बाड़मेर होते हुए अब पश्चिम क्षेत्र के 11 जिलों में फैल चुका है। जैसलमेर में ही अब तक 1000 पशुओं की मौत हो चुकी है जबकि श्रीगंगानगर में 14000 से अधिक गो वंश संक्रमित हैं। पशुपालन विभाग के पास मौतों का कोई आधिकारिक आंकड़ा तो मौजूद नहीं लेकिन अब तक लगभग दो हजार से ज्यादा गोवंश की मृत्यु हो चुकी है। लंपी वायरस का अब तक ना तो कोई टीका बना है और ना ही इस पर कोई वैक्सीन काम कर रही है। यह बीमारी संक्रमित गायों से दूसरी स्वस्थ गायों में ना फैले इसको लेकर पशुपालक जन जागृति अभियान के तहत मानद पशु कल्याण अधिकारी, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार नई दिल्ली ,व मनोनीत सदस्य जिला पशु क्रूरता निवारण समिति अजमेर एवं चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा अजमेर अमर सिंह राठौड़ के द्वारा लंपी बीमारी के रोकथाम के उपाय सुझाते हुए जन जागृति के लिए एक फ्लेक्स छपाया गया है। जिसका विधिवत लोकार्पण जिला कलेक्टर अंशदीप और अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना गर्ग के द्वारा किया गया। एडवोकेट अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि यह रोग गायों में फैलने वाला वायरस जनित रोग है जो कि मक्खी मच्छर से ज्यादा फैलता है लिहाजा पशुपालक कुछ सुझाव पर अमल कर इस बीमारी से काफ़ी हद तक अपने पशुधन को बचा सकते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved