For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121374164
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ नववर्ष के अवसर पर महिलाओं को मिली सौगात |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पाए जाने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 564 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में तरुण खटीक की हुई नृशंस हत्या के मामले में खटीक समाज द्वारा लगातार किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत- 2083, नवसंवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुढ़ी पड़वा के पावन अवसर पर पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया गया |  Ajmer Breaking News: चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव 19 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चलेगा इसके अंतर्गत 24 मार्च को बाबा भैरवनाथ का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से भरेगा। |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत वर्ष 2024 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: जिले की प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 512 सिलेंडर जब्त; सब-डीलर पर केस दर्ज | 

अजमेर न्यूज़: एमडीएस यूनिवर्सिटी में  छात्र संघ चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Post Views 11

August 2, 2022

छात्र संघ पदाधिकारियों ने टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा 21सूत्रीय मांग पत्र 

राज्य सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होते ही विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में तिथि को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गोदारा ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान ,छात्र नेता रोशन गुर्जर, डीएवी कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल कस्बा, अध्यक्ष सीताराम चौधरी ,छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक चौधरी, छात्र नेता जितेंद्र गुर्जर सहित सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय के मेन गेट पर टायर फूंककर तकरीबन 2 घंटे तक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर अजमेर डीवाईएसपी छवी शर्मा सहित सिविल लाइन थाना, सदर कोतवाली थाना व क्लॉक टावर थाना का जाब्ता मौजूद रहा।छात्र नेताओं ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस के साथ सभी छात्र कुलपति सचिवालय को घेर कर बैठ गए। लगभग 1 घंटे तक कुलपति सचिवालय के बाहर छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। छात्रों से वार्ता करने के लिए यूनिवर्सिटी कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला व चीफ़ प्रॉक्टर प्रोफेसर अरविंद पारीख पहुंचे जंहा उन्हें 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। छात्र नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर से बिना सलाह मशवरा किए छात्र संघ चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जिससे छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया में मतदाता बनने वाले विद्यार्थियों का अधिकार छीनने की साजिश नजर आ रही है। क्योंकि विश्वविद्यालय के अभी तक स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा हेतु टाइम टेबल जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते उनका प्रवेश द्वितीय वर्ष में होना संभव नहीं है और स्नातक द्वितीय वर्ष में वर्ष में छात्र छात्राओं के अभी एग्जाम चल रहे हैं एवं स्नातक तृतीय वर्ष का अंतिम पेपर 17 अगस्त को होना है, विश्वविद्यालय कैंपस में योग विज्ञान से जुड़े सेमेस्टर एग्जाम 6 अगस्त से आरंभ होने हैं उसके साथ ही स्नातकोत्तर परीक्षाओं का परिणाम 20 दिन में आना संभव नहीं है तो ऐसे विद्यार्थी छात्र संघ चुनाव में ना तो मतदाता बनने योग्य हैं और ना ही चुनाव लड़ने के, राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 18 अगस्त को मतदाता सूचियों का प्रकाशन करना है । विश्वविद्यालय कैंपस में 10 अगस्त तक स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु फार्म भरने की अंतिम दिनांक है एवं स्नातकोत्तर से जुड़े पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु फॉर्म भरने की 20 अगस्त अंतिम तिथि है। जिसके चलते विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को मतदान एवं चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश नजर आ रही है। इसलिए हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय द्वारा राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कॉलेज शिक्षा निदेशालय को छात्रसंघ चुनाव की तिथि आगे बढ़ाकर सितंबर माह में करने के लिए आज ही पत्र लिखकर छात्रों की भावनाओं से अवगत कराया जाए। इसके अलावा 21 सूत्रीय मांग पत्र में शामिल मांगों के शीघ्र निराकरण करने की अपील के साथ छात्रनेताओं ने कुलपति को चेतावानी दी है की सभी मांगों को जल्द पूरा नही किया गया तो आगामी दिनों में और उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी प्रशासन की होगी। कुलपति ने छात्र नेताओं को आश्वस्त किया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन आज ही मुख्यमंत्री राज्यपाल व कॉलेज शिक्षा निदेशालय को छात्र संघ चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने के लिए पत्र लिखेगा साथ ही विश्वविद्यालय कैंपस की अन्य सभी मांगों को जल्दी ही पूरा किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved