Post Views 11
August 2, 2022
शहर के ब्रह्मानंद धाम में सोमवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी शुकदेव जी 36वीं पुण्य स्मृति में महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया। कथावाचक स्वामी शिवचंद्रदास ने भगवान की दिव्य लीलाओं का गुणानुवाद किया। ब्रह्मानंद धाम में कथा के दौरान स्वामी जी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करवाई। बम भोले और ओम नम: शिवाय के जयकारों से कथास्थल गुंजायमान हो गया। संयोजक अशोक गोयल ने बताया कि मंगलवार को महारास व श्रीकृष्ण-रूक्मिणी विवाह उत्सव मनाया जाएगा। कथा में स्वामी धर्मानंद महाराज, पंडित छविनाथ दुबे, साध्वी प्रभा, स्वामी नामदेव, ब्रह्मानंद धाम न्यास अध्यक्ष कानप्रकाश सिंहल, मंत्री आरसी गोयल, मदन मोहन मोदी, मोहन लाल बजाज, केके मिश्रा, श्याम सिंह राठौड़, भगत राम सोमानी, सुरेश व्यास, सत्य नारायण शर्मा, शिवचंद लढ़ा, राकेश झांकल सहित कई भक्त मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved