Post Views 51
August 1, 2022
वातावरण में फैले प्रदूषण को दूर करने, पर्यावरण को बचाने और हरियाली को बढ़ाने के लिए सोमवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति जिला शाखा अजमेर के द्वारा पौधारोपण और पौधा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के अधीक्षक डॉ नीरज गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केके सोनी सहित जेएलएन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने जेएलएन अस्पताल मार्ग पर बने डिवाइडर पर पौधारोपण किया। वही आसपास के लोगों और शहर वासियों को छायादार पौधे वितरित कर उनकी देखभाल करने और उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। इस मौके पर भारतीय रेडक्रॉस समिति जिला शाखा के अजमेर के चेयरमैन हरि नारायण सोमानी, वाइस चेयरमैन सोमरत्न आर्य ,वार्ड मेंबर राजेश शर्मा सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved