Post Views 11
August 1, 2022
वाल्मीकि समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने, समाज में शिक्षा की अलख जगाने, समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए प्रयासरत अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत S-2592 के तत्वाधान में सोमवार को अजमेर जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। इसके लिए महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र जाजोटर, प्रदेश महासचिव दिनेश बेनीवाल ने जिला अध्यक्ष पद पर नगर निगम के ओम प्रकाश गोयर को नियुक्ति दी तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजेश ढेंनवाल, महासचिव पद पर विजय कुमार ढंजा, ओम प्रकाश चौहान,सचिव पद परअश्विनी पथरोड, मुकेश ढेंनवाल,संगठन सचिव अमित लखन,मुकेश क्लोशिया को नियुक्त किया गया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए ओम प्रकाश गोयर ने कहा कि वे सदैव समाज हित के लिए अपने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे, उनकी जिला कार्यकारिणी में किसी को भी जरूरत होगी सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश पदाधिकारियों और जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved