Post Views 171
August 1, 2022
राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल बाद छात्र संघ चुनाव की घोषणा कर दी गई है,छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही छात्र राजनीति गरमाने लगी है। छात्र नेता अपनी चुनावी चौसर बिछाने में जुट गए। महाविद्यालयों में छात्र नेता बनने के इच्छुक छात्र छात्राओं को रिझाने के लिए नए नए अवसर खोज रहे हैं।दयानंद महाविद्यालय में अध्यक्ष प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजावत ने सोमवार को कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को इस खुशी में मिठाई बांट दी क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की खिलाड़ी मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता है। इसी खुशी में अपने आपको अध्यक्ष पद के लिए प्रोजेक्ट भी कर दिया और विद्यार्थियों को मिठाई भी खिला दी गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved