Post Views 11
August 1, 2022
सदर कोतवाली थाना अंतर्गत मूंदड़ी मोहल्ला स्थित श्री ट्रेडर्स के मालिक दिलीप कुमार ने सदर कोतवाली थाने पर अपने साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है । कोतवाली थाने के एएसआई विष्णु प्रसाद ने आईपीसी की धारा 420 में दर्ज प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप कुमार की श्री ट्रेडर्स के नाम से मूंदड़ी मोहल्ले में साड़ियों की दुकान है उन्होंने आर एस गारमेंट कोलकाता फर्म के संचालक सुनील कुमार के नाम पर गूगल पे के माध्यम से साड़ियों का आर्डर देने के पश्चात एक बार 28 सौ दूसरी बार 10415 और तीसरी बार 12000 रुपये, कुल 25 हजार200 रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन यह पैसा संबंधित फर्म को प्राप्त नहीं हुआ बीच में ही किसी और को भुगतान हो गया, जिसके बाद उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पुलिस से फरियाद लगाई है। आईपीसी की धारा 420 में दर्ज प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर सज्जन कुमार द्वारा की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved