Post Views 11
August 1, 2022
श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया पर रविवार को हरियाली तीज महोत्सव के आयोजन परवान पर रहे। इसी कड़ी में जयपुर रोड़ स्थित एक होटल में खत्री महिला समिति के द्वारा तीज उत्सव बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। समिति की नीता टंडन प्रीति टंडन और श्वेता ने बताया कि 2 साल कोरोना काल की वजह से तीज उत्सव नहीं मनाये जा सके लेकिन इस साल कोरोना नहीं है तो सभी उत्सव और त्योहार खूब धूमधाम उमंग और उल्लास के साथ मनाये जा रहे हैं। अजमेर शहर में रहने वाले समस्त खत्री समाज की महिलाओं युवतियों और बालिकाओं ने इस उत्सव में हरे वस्त्र,हरा लहरिया, हरी ज्वेलरी पहन कर हिस्सा लिया है और गीत संगीत नृत्य के साथ विभिन्न मनोरंजक गेम्स भी खेले हैं। जिनमें म्यूजिकल प्रोग्राम, हाउजी सहित अन्य खेल काफी मनोरंजक रहे इसके अलावा तीज क्वीन का चयन भी किया गया है जिसका परिणाम भी जारी होगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 20 वर्षों से खत्री महिला सभा द्वारा इस तरह का प्रोग्राम किया जाता है, जिसमें समाज की सभी महिलाएं युवतियां बढ़-चढ़कर भाग लेती है। तीज उत्सव के समापन पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved