For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121080003
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर की प्रभुता पहाड़ी पर मधुमक्खियों का हमला, 12 से अधिक युवक घायल, पहाड़ी से घायलों को निकालने चला रेस्क्यू अभियान |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अगरवाला ने कार्यभार किया ग्रहण, पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्राइम कंट्रोल के दिए निर्देश, |  Ajmer Breaking News: जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह अजमेर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। |  Ajmer Breaking News: माहे रमज़ान मुबारक़ की ताक़ रातों में सबसे अफ़ज़ल लैलातुल कद्र की अज़ीम शब है। इस रात सुबह सादिक तक अल्लाह की अपने बन्दों पर सलामती ही सलामती नाज़िल होती है। |  Ajmer Breaking News: गैस संकट से हाल बेहाल, पीएम मोदी देश की जनता से मांगे माफ़ी,हालत नहीं सुधरे तो सरकार का जीना का देंगे हराम,, गैस संकट पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता और निकाला जमकर गुबार |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सर्किट हाऊस में बनेगा वीआईपी सूट,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने साझा की विकास योजनाओं की जानकारी ,होली स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन, BCIF शोध अभियान शुरू करने की घोषणा |  Ajmer Breaking News: रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ | 

अजमेर न्यूज़: जिला कांग्रेस व ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा से पूर्व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Post Views 51

July 30, 2022

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी संजय निरुपम के नाम निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय जैन को कांग्रेस के पदाधिकारी और पार्षदों ने दिया ज्ञापन

शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पार्षद व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश निर्वाचन अधिकारी संजय निरुपम के नाम ज्ञापन सौंपकर अजमेर शहर अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव रायशुमारी से कराने की मांग की है। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बताया कि जो लंबे समय से अजमेर शहर में कांग्रेस पार्टी का कार्य कर रहे हैं उनको ही अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष बनाया जाए । बिना रायशुमारी के किसी भी अध्यक्ष की घोषणा ना की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरीके से मांग उठाई कि डीआरओ को अजमेर भेजकर संगठन के चुनाव कराए जाएं, अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ऊपर से थोपी गई नियुक्तियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, पार्षद नरेश सत्यवना, प्रियदर्शी भटनागर, मोईन खान,नोरत गुर्जर, कैलाश कोमल, सर्वेश पारीक, श्याम प्रजापति, दयानंद चतुर्वेदी, सुनील मोतियानी, पार्षद द्रोपदी कोली, शमसुद्दीन सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved