Post Views 11
July 30, 2022
शनिवार को राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित करने का निर्देश प्रदान किए गए हैं। संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने बताया कि प्रमुख सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के सात बाढ़ नियंत्रण व हर घर तिरंगा अभियान की कार्य योजना की जानकारी के साथ ही 12 अगस्त को समस्त विद्यालयों में 6 देशभक्ति गीतों के गाए जाने के निर्देश दिए हैं। वही 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर, कार्यालय, संस्था, और संस्थान पर तिरंगा फहराने के निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में किसी प्रकार की समस्या आने पर स्थानीय ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम से संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा जिला कलेक्टर अक्षदीप अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के. सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved