Post Views 11
July 30, 2022
स्थानीय टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को कैडेट्स को फायरिंग के गुर सिखाए गए। कैंप कमांडेंट कर्नल बीपी फर्नांडिस ने बताया कि एक गोली एक दुश्मन का लक्ष्य लेकर कैडेट्स को सटीक निशाना लगाने का अभ्यास करवाया जा रहा है ताकि प्रतियोगिता के समय कैडेट्स सटीक निशाना लगाकर राजस्थान निदेशालय को सर्वोच्च स्थान दिला सके। कैडेट्स ने फायरिंग के दौरान जमकर उत्साह दिखाया और बहुत ही सतर्कता के साथ अच्छी फायरिंग की। 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट के तत्वावधान में आयोजित शिविर में यूनिट के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल योगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कैडेट्स को सामान्य ज्ञान के लिए भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर में समय-समय पर कैडेट्स के लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समसामयिकी सहित विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। राजस्थान डायरेक्टरेट की सीनियर एनसीसी अधिकारी फाइव राजस्थान गर्ल्स बटालियन एनसीसी नाथद्वारा कि मेजर बेला मलिक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान केडेट्स सतर्कता के साथ थल सैनिक कैंप की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में कैडेट्स को सभी सुविधाएं मिल रही है जो एक अच्छे प्रशिक्षण के लिए आवश्यक है। मेजर बेला मलिक ने बताया कि शिविर का समापन 4 अगस्त को होगा अंतिम दिवस पर एनसीसी कैडेट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और कैंप में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शिविर में कैडेट्स की नियमित दिनचर्या समय पर पूर्ण हो इसके लिए यूनिट के सूबेदार मेजर समुद्र सिंह चौधरी सहित समस्त यूनिट स्टाफ अपना कार्य बखूबी निभा रहा है। टैगोर इंटरनेशनल कुचामन की सचिन सारिका चौधरी ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालय और विद्यालय से आई एनसीसी कैडेट्स प्रत्येक विषय पर एनसीसी पाठ्यक्रम को शामिल करते हुए गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कैंप में दूरी का अनुमान लगाना कैडेट्स को सिखाया जा रहा है जिससे वे दुश्मन का सटीक अनुमान लगाकर उसको नेस्तनाबूद कर सके।उनके विद्यालय में 11 राज बटालियन के द्वारा लगाए गए इस कैंप से स्कूल के बच्चे भी बड़े मोटिवेट हुए हैं और वह भी देश सेवा के लिए तत्पर हो रहे हैं। उन्होंने 11 राज बटालियन के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved