Post Views 21
July 30, 2022
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा इंदिरा महिला शक्ति केंद्र के तत्वाधान में नो बैग डे के मौके पर स्कूली छात्राओं को चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो उड़ान योजना सहित महावारी विषय पर काउंसलिंग करते हुए जहां विधिक जानकारी भी प्रदान की गई।
सावित्री कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर काउंसलर सुनीता सज्जन एडवोकेट संध्या टीना ने छात्राओं के साथ खुलकर चर्चा की उन्होंने बताया कि छात्राओं को गुड टच, बेड टच, सोशल मीडिया, घरेलू व्यवहार की नकारात्मकता से स्वयं को बचाने के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ा तथा चुप्पी तोड़ने में बालिकाएं आगे आई हैं। गुड टच बेड टच तथा मासिक चक्र के बारे में परिवार ओर शिक्षकों से बातें समझ प्राप्त करने के लिये यह अभियान चलाया जा रहा है। चुप्पी तोड़ने से छात्रा अपने विचार खुलकर व्यक्त कर सकती है। छेड़छाड़ और यौन अपराधों की रोकथाम के लिए यौन शिक्षा दी जाने से बच्चे दिग्भ्रमित होने से बचेंगे। सावित्री स्कूल की छात्रा कृष्णा कुमावत और विजयलक्ष्मी तंवर ने चुप्पी तोड़ने में मोटिवेशन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता, मित्रों एवं अभिभावकों के साथ इन विषयों पर खुल करचर्चा करें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved