Post Views 51
July 30, 2022
सावन माह के दौरान हर दिन शिवालयों में शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक, सहस्त्रधारा, रुद्राभिषेक सहित कई तरह के धार्मिक आयोजन कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुष्कर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल शर्मा परिवार की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम स्थित माधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अभिषेक कर सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया। दोपहर तक चली सहस्त्रधारा के पश्चात शाम को महा आरती का आयोजन कर प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर शर्मा परिवार के सत्यनारायण शर्मा, गोपाल शर्मा, भागचंद पाराशर, विवेक पाराशर सहित अन्य परिवार जन, गणमान्य लोग वह मित्र गण मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान भगवान भोलेनाथ का आकर्षक फूलों और रंगोंलियों के द्वारा नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। पूरे दिन भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर गुंजायमान होता रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved