Post Views 11
July 16, 2022
नगर परिषद सभागार में आयोजित प्रशासन शहरो के संग शिविर में शुक्रवार शाम को सभापति गोविंद पंडित ने परिषद अधिकारियो व पार्षदो के साथ अनैक लोगो को पट्टे वितरित किए। इस दौरान सभापति पंडित ने कहा कि प्रशासन शहरो के संग शिविर का द्वितीय चरण शुक्रवार से शुरु हुआ हे। हमारी पुरजोर कोशिश है कि हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनहितकारी योजना का जरुरत मंद लोगो को फायदा मिले। सभापति पंडित ने शहर के सभी वार्डवासियो से अपील करते हुए बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर के माध्यम से पट्टे सहित अन्य योजनाओ का लाभ उठाए। पट्टा वितरण के दौरान अति. प्रशासनिक अधिकारी दमयंती जयपाल, पार्षद विक्रम सोनी, राकेश साहू, गिरधारी पोपावत आदि मौजुद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved