For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117827860
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी दाहरसेन मंडल कार्यसमिति की बैठक

Post Views 11

July 15, 2022

अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी की सदारत में हुई मंडल कार्यसमिति 

शुक्रवार को वैशाली नगर स्थित सत्यम पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के दाहरसेन मंडल कार्यसमिति  की बैठक का आयोजन किया गया। मंडल कार्यसमिति की बैठक विधायक वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यसमिति की बैठक में मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ट अध्यक्ष व मंडल व बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में चर्चा के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार के शासनकाल में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देते हुए पूरे प्रदेश की जनता को शर्मसार कर रहे हैं। उदयपुर में हुई घटना प्रदेश सरकार और पुलिस की नाकामी बयां करती है। यदि मुख्यमंत्री समय रहते पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अपनी पुलिस को कहते तो शायद उसकी जान बच सकती थी। गृहमंत्री अशोक गहलोत के रहते हुए प्रदेश में लगातार सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं, बावजूद इसके उनकी जिम्मेदारी लेने की बजाय मुख्यमंत्री सारी जिम्मेदारी का ठीकरा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के माथे फोड़ देते हैं।  राजस्थान की जनता पानी, बिजली, स्वास्थ्य और कानूनी मुद्दों से जूझने को मजबूर है। मंडल कार्यसमिति  की बैठक में कांग्रेस की इस भ्रष्ट,निर्लज्ज, संवेदनहीन, नकारा सरकार के खिलाफ  2023 के चुनाव में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प लिया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved