For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117827743
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: 15 जुलाई से प्रशासन शहरों के संग शिविर का द्वितीय चरण आरंभ

Post Views 11

July 15, 2022

अजमेर नगर निगम के अंतर्गत योजना क्षेत्र में शास्त्री नगर व सामुदायिक भवन गढ़ी मालियान में लगे शिविर

प्रशासन शहरों के संग शिविर के द्वितीय चरण का आगाज 15 जुलाई शुक्रवार से आरंभ हो गया। नगर निगम के समस्त 80 वार्ड व योजना क्षेत्र के लिए अलग अलग शिविर लगा कर लीज होल्ड धारकों को फ्री होल्ड पट्टे जारी किए जा रहे हैं। शुक्रवार को योजना अंतर्गत प्रशासन शहरों के संग शिविर के द्वितीय चरण में शास्त्री नगर योजना का शिविर शास्त्री नगर शॉपिंग सेंटर पर लगाया गया। जहां नगर निगम सचिव पुरुषोत्तम पवार के नेतृत्व में निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्य रूप से लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टा जारी करने की कवायद की। निगम सचिव पुरुषोत्तम पंवार ने बताया कि 15 और 16 जुलाई को शास्त्री नगर शॉपिंग सेंटर पर आयोजित शिविर के दौरान आवेदक और भूखंड धारी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टा जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन आवेदक या भूखंडधारी द्वारा 8 वर्ष तक की लीज जमा है उन्हें केवल 2 साल की लीज जमा कराने के पश्चात फ्री होल्ड पट्टा जारी किया जा रहा है और यदि किसी आवेदक या भूखंड धारी ने एकमुश्त 10 साल की लीज जमा करा रखी है उसे निशुल्क फ्री होल्ड पट्टा दिया जा रहा है। वार्ड 66 के अंतर्गत शास्त्री नगर के लोगों के लिए 2 दिन के लिए यह कैंप लगाया गया है। इसके साथ ही वार्ड वाइज निगम के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सर्वे भी कराया जा रहा है । उन्होंने बताया कि वार्ड 66 में 2 दिन के लिए यह कैंप लगाया गया है अगला कैंप 20 और 21 जुलाई को नाका मदार एमडी कॉलोनी में लगाया जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार 2 दिन के लिए वार्ड 34 और 36 का कैंप सामुदायिक भवन गढ़ी मालियान में अधीक्षण अभियंता नोडल अधिकारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में लगाया जा रहा है। द्वितीय चरण में शिविर वार्ड या कॉलोनी के अनुसार लगाए जा रहे हैं। इसमें अधिकारियों को डोर टू डोर सर्वे करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रत्येक नागरिक को शिविर में मिलने वाले लाभों की जानकारी मिल सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 69- ए सहित अन्य प्रावधानों के तहत घर-घर आवेदन पहुंचाए जाएं और लोगों को इन आवेदनों को भरने की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न विज्ञापनों व सूचना प्रसारण माध्यमों से जिस वार्ड में शिविर लगना है उसकी जानकारी दो दिन पहले आमजन तक पहुंचाई जाएगी ताकि उस क्षेत्र के लोग शिविर में लाभान्वित हो सके। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved