Post Views 11
July 10, 2022
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 5 जून 2022 से 25 अगस्त 2022 तक 75 दिनों के लिए कल्पतरूह प्रोजेक्ट का आगाज किया गया है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 75 दिनों में प्रत्येक सेवा केंद्र पर कम से कम 75 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्रम्हाकुमारी रूपा बहन ने बताया कि देश भर के 5000 सेवा केंद्रों पर अनेकों बीके पाठशाला द्वारा 40 लाख पौधों का वृक्षारोपण करके संरक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पौधारोपण का मोबाइल ऐप द्वारा डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज पंचशील गणेश गुवाड़ी स्थित तपोवन भूमि में लगभग 100 विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार वृक्षों को लगाया गया है। जिसमें नींबू ,मीठा नीम, अमरूद, आम, गुलमोहर के साथ ही पीपल, बरगद, बेलपत्र, विभिन्न प्रजातियों के फल फूल और छायादार वृक्ष लगाए गए हैं। मानसून के दौरान यहां लगभग 4000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिससे कि तपोवन को हरा-भरा,सुंदर व रमणीय बनाया जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved