Post Views 441
July 7, 2022
नगर निगम के आयुक्त देवेंद्र कुमार के तबादले के बाद नए नवनियुक्त आयुक्त सुशील कुमार ने बुधवार शाम नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन की ओर से आयुक्त सुशील कुमार का स्वागत किया गया। वही मीडिया से मुखातिब होते हुए आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि सरकार की योजना चाहे प्रशासन शहरों के संग हो, पट्टा वितरण हो, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले उसके लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही नगर निगम के कार्यों के साथ ही स्मार्ट सिटी के कार्यों को भी बखूबी पूरा कराया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved