Post Views 11
July 7, 2022
जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर मनाए जा रहे पखवाड़े के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की ओर से जयपुर रोड कांकरदा भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विधान एक प्रधान और एक निशान के संकल्प के लिए अपने बलिदान के जरिए कश्मीर से परमिट राज को खत्म किया था वेक आदित्य चिंतक थे जिन्होंने जनसंघ को मजबूती प्रदान करते हुए कई आदर्श स्थापित किए। इस मौके पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा, जिला प्रभारी व पुष्कर विधायक सुरेश रावत, पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व न्यास सदर धर्मेश जैन, आनंद सिंह राजावत, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, पार्षद देवेंद्र सिंह शेखावत,जे के शर्मा,दीपक सिंह, अंकित गुर्जर, रोहित यादव,राजेश शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved