Post Views 11
July 5, 2022
सीमावर्ती भीम उपखण्ड में पिछले 6 दिन पहले उपजे विवाद के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के विरोध में भीम कस्बा 5 दिनों से बंद है। मुख्य बाजार एवं तनावग्रस्त क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है। इस सारे घटनाक्रम के विरोध में निर्दोष लोगों की रिहाई की मांग को लेकर क्षेत्रीय सांसद दिया कुमारी सोमवार को भीम पंहुची। भाजपा कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तत्पश्चात भीम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने कहा कि निर्दोष लोगों की शीघ्र रिहाई होनी चाहिए। कार्यक्रम में जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, आसिंद विधायक जब्बर सिंह, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, जवाजा प्रधान गणपत सिंह रावत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री अभिषेक सिंह चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून चन्द्र शुक्ला, एडवोकेट विनोद खाटवा, शानू बागडी़, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। भीम में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से चाक चौबंद रहा। एहतियातन सदर थाना क्षैत्र के पिपलाज टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। टोल प्लाजा से लेकर भीम तक अनेक स्थानों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद दिखाई दिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved