Post Views 31
July 4, 2022
सोमवार को गंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि आनासागर झील के रामप्रसाद घाट के पास पानी की सतह पर एक लाश तैर रही है। जिस पर गंज थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से झील की सतह पर तैर रही लाश को बाहर निकलवाया। जिसकी जमा तलाशी लेने पर मिले कागजातों से मृतक की पहचान मोहम्मद एहतेशाम सलमानी पुत्र निसार अहमद सलमानी सदन पुरी औरैया जालौन उत्तर प्रदेश के रहने वाले के रूप में हुई है।
गंज थाना पुलिस के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। वही पुलिस थाना जालौन कोतवाली को सूचना दे दी गई है, वह मृतक के परिजनों से संपर्क में जुटे हुए हैं। फिलहाल मृतक किस वजह से झील में डूबा इसकी जानकारी नहीं है मामले की पड़ताल की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved