Post Views 11
July 3, 2022
वार्ड नंबर 55 के अंतर्गत एमडी कॉलोनी नाका मदार इलाके में केंद्रीय श्रम रोजगार, जलवायु परिवर्तन वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के सौजन्य से बनवाए गए वनदेवी वृक्ष कुंज में दक्षिण विधायक अनीता भदेल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले आदर्श मंडल, आर्य मंडल और झलकारी बाई मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने 1000 खड्डे खोदे गए। जिनमें लगभग 500 से अधिक पेड़ आज लगा दिए गए।
वार्ड 55 के पार्षद रजनीश चौहान के मुताबिक वनदेवी वृक्ष कुंज में मानसून के दौरान 4000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। आने वाले चार पांच साल में यह वृक्ष एक विशाल वृक्ष कुंज का रूप ले लेंगे भविष्य में यह एक रमणीक स्थल बनने जा रहा है।
विधायक अनिता भदेल ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मनाए जा रहे पखवाड़े के तहत आज वृक्षारोपण का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तन मन धन के साथ वृक्षारोपण में अपना सहयोग दिया है। उनके द्वारा लगाये गए पौधे आने वाले समय में विशालकाय वृक्षों का रूप लेकर ऑक्सीजन के साथ छाया उपलब्ध कराएंगे। हर एक वृक्ष के ऊपर लगाने वाले कार्यकर्ता की नाम पट्टिका भी लगाई गई है ताकि वह उसकी देखभाल कर सकें। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों से यह उद्यान आने वाले समय में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा और रमणीय स्थल बनेगा। यहां पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम के भी 5 वृक्ष लगाए गए हैं। आज पीपल, नीम, करंज, अर्जुन आदि के वृक्षों का रोपण किया गया है। इस मौके पर पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, फॉरेस्टर नरेंद्र सिंह, आदर्श मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, आर्य मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी, झलकारी बाई मंडल अध्यक्ष हेमंत सांखला, राजेश घाटे, नितेश आत्रे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved