Post Views 11
July 2, 2022
शुक्रवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और राष्ट्रीय सीए डे के मौके पर नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार दूसरी साल अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर निगम परिसर में डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर बृजलता हाड़ा, नगर निगम कमिश्नर देवेंद्र कुमार, डिप्टी कमिश्नर सीता वर्मा, उपमहापौर नीरज जैन, रमेश सोनी सहित नगर निगम के अधिकारी, पार्षद व प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान शहर के 20 सेवानिवृत्त डॉक्टर्स ओर 15 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शॉल श्रीफल व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मान स्वरूप सभी को एक-एक पौधा भी प्रदान किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved