Post Views 11
July 2, 2022
सिविल लाइंस थाना अंतर्गत लोहा खान प्रताप नगर में रहने वाले अभिमन्यु सिंह राठौड़ पुत्र हरी सिंह राठौड़ ने थाने पर धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस थाने के एएसआई राम सिंह ने बताया कि अभिमन्यु सिंह राठौड़ द्वारा दी गई रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। अभिमन्यु सिंह राठौड़ द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पास फास्टट्रैक रिचार्ज के संबंध में एक फोन आया। इसके बाद उसने दूसरे नंबर से उसको फोन लगाया जिस पर उसने कुछ डिटेल मांगी जो उन्होंने दे दी। इसके बाद उनके अकाउंट से 71815 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
अपने साथ हुई ठगी की वारदात के बाद उन्होंने थाने पर रिपोर्ट दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved