For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168810450
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: मई,जून माह का वेतन पेंशन और बकाया सेवानिवृत्ति परिलाभों का अविलंब भुगतान करने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन

Post Views 141

June 28, 2022

रोडवेज बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते हुए मुख्य प्रबंधक अजयमेरु सीबीएसई अजमेर आगार को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान स्टेट रोडवेज एंप्लाइज यूनियन एटक अजमेर संभाग के यूनियन सचिव अनिल कटारिया के नेतृत्व में रोडवेज कर्मियों ने मंगलवार को केंद्रीय बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए सरकार और रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार किया। इसके बाद मुख्य प्रबंधक राजस्थान पथ परिवहन निगम अजमेर, अजमेर सीबीएस अजयमेरु आगार और केंद्रीय कार्यशाला के नाम ज्ञापन सौंपकर मई-जून 2022 का वेतन पेंशन और बकाया सेवानिवृत्ति परिलाभों का अविलंब भुगतान करने की मांग की।
एटक यूनियन सचिव अनिल कटारिया ने बताया कि राजस्थान रोडवेज में कार्यरत कर्मचारियों को मई और जून का वेतन भुगतान आज दिन तक नहीं किया गया है जिसके चलते कर्मचारियों का जीवन यापन करना दुश्वार हो रहा है। साथ ही रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान भी नहीं पारित किया गया जिससे उनका जीना भी दुश्वार हो रहा है। चालक परिचालकों को कम डीजल बाबत जारी कारण बताओ नोटिस और आरोप पत्र जारी करने जैसे विधि विरुद्ध कार्रवाईयों से कर्मचारियों में आक्रोश है। सीपीएफ/ जीपीएफ की स्लिपे शीघ्र जारी कराने सहित औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए अविलंब समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved