Post Views 11
June 27, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण सुनने के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शहर में अलग-अलग पांच स्थानों पर एकत्रित हुए। मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने चाय पर चर्चा करते हुए पीएम के बताए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपातकाल की चर्चा की। साथ ही उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि भारत अब विश्व का तीसरा देश बन गया है जहां स्टार्टअप करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है और ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग इसमें रुचि दिखा रहे हैं। मोदी ने बारिश का पानी बचाने की अपील करते हुए कोरोना से बचाव और हर जगह साफ-सफाई रखने का आग्रह किया। देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, साधना सारस्वत, शिखा गुप्ता, मंजू गहलोत, पार्षद त्रिलोक शर्मा, सत्येंद्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, शंकर यादव, जितेंद्र ठठेरा, बृजकिशोर शर्मा, सुनीता भाटी, हरीश सांखला, मुन्नी गहलोत, नटवर अरोड़ा सहित कई कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को सुना।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved