Post Views 51
June 26, 2022
भारतीय जनता पार्टी अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र द्वारा देश में 1975 में लगाया आपातकाल एक विवेचना विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। दक्षिण विधायक अनिता भदेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आपातकाल के दौरान उनके साथ बीते संस्मरणों को साझा किया।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीनगर रोड स्थित होटल दाता इन में किया गया। जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, हेमंत सांखला, मोहन लालवानी, मंडल महामंत्री भवानी सिंह जेदिया, संतोष मौर्य, सोनू मखीजानी, सुंदर टांक, सहित पार्षद देवेंद्र सिंह शेखावत व शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन आदर्श मंडल महामंत्री व कार्यक्रम सह संयोजक रविंद्र सिंह जादोन ने किया,वही संयोजक पूर्व पार्षद जे के शर्मा थे।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि आज ही के दिन 1975 में रात्रि के समय इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। आपातकाल के दौरान आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया। मीडिया पर पाबंदी लगा दी गई। सरकार का विरोध करने वालों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी ने परिवार नियोजन के नाम पर जबरन नसबंदी अभियान चलाया। उन्होंने आपातकाल के 21 महीने के दौरान आम जनता सहित विपक्ष के नेताओं पर किए गए कुठाराघात की दास्तां बयां की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में इंदिरा गांधी की करारी हार और जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही लोकतंत्र बचाया जा सका। इस दौरान कटारिया ने मीसाबंदी सत्यनारायण साहू को भी सम्मानित किया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved