Post Views 41
June 26, 2022
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के द्वारा 25 जून शनिवार को वैशाली नगर स्थित सत्यम पैलेस में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, विधायक वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में 25 जून आपातकाल काला दिवस पर लोकतंत्र सेनानी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र का गला घोट कर लगाए गए 21 महीनों के आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहकर यातनाये सहन करने वाले मीसा बंदियों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र का गला घोट आ गया इस दौरान वे भी जेल में बंद रहे और यात्राएं जेली उन्होंने कहा कि आपातकाल में 4 चरणों में काम किया गया इनमें जेल यात्रा भूमिगत रहकर काम और बाद में राजनीति में आकर पार्टी के लिए काम किया।
अध्यक्षता कर रहे विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि आपातकाल लगाकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कांग्रेस सरकार के समय वास्तव में लोकतंत्र की हत्या की थी कांग्रेस पार्टी अब लोकतंत्र की दुहाई दे रही है इन अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है।
इस दौरान समारोह को सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाड़ा ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर उपमहापौर नीरज जैन, प्रदेश निकाय संयोजक धर्मेंद्र गहलोत, कार्यक्रम संयोजक जेके शर्मा मंच पर मौजूद रहे तो वही कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर संपत सांखला, रमेश सोनी, अजय वर्मा, मनोज मामनानी, प्रतिभा पाराशर, रूबी जैन, धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved