For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167089989
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। |  Ajmer Breaking News: छत पर सो रहे परिवार को ताला लगाकर बंधक बनाया, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ | 

राजस्थान न्यूज़: इन्वेस्ट राजस्थान 2022 उद्योग मंत्री ने की इन्वेस्ट राजस्थान को लेकर समीक्षा बैठक कहा, ’’राजस्थान को बनाएंगे निवेशधरा, निवेश के साथ लाखों युवाओं को भी मिलेगा रोजगार’’

Post Views 11

June 25, 2022

उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान -2022 से ना केवल 10 लाख करोड़ से ज्यादा राशि का प्रदेश में निवेश होगा बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी प्रकार के निवेश को प्रदेश में लाकर राजस्थान को निवेशधरा बनाने की कोशिश कर रही है।

श्रीमती रावत गुरुवार को उद्योग भवन में इन्वेस्ट राजस्थान 2022 की अब तक की हुई तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर के जेईसीसी (सीतापुरा) में आयोजित होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान में करीब 3000 कंपनियों की भागीदारी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को 3 हालों में एनआरआर सत्र, स्टार्टअप कॉनक्लेव, टूरिज्म कॉनक्लेव, एग्री बिजनेस कॉनक्लेव, एक्सप्लोरिंग इन्वेस्टमेंट इन फ्यूचर रेडी सेक्टर्स आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 8 अक्टूबर को एमएसएमई कॉनक्लेव आयोजित किया जाएगा।


उद्योग मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निवेशकों से संपर्क करने और किसी भी तरह की आने वाली समस्या के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सीआईआई के साथ आयोजन स्थल एवं उद्घाटन सत्र के ले आउट, डेलीगेट्स को भेजे जाने वाले आमंत्रण पत्र, 9 व 10 जून को बड़ोदरा और अहमदाबाद में हुए इन्वेस्ट कनेक्ट कार्यक्रम पर चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के द्वारा अब तक की तैयारियों को विस्तार से बताया।


श्रीमती रावत ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की सोच और विजन प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने की है। यदि इसके लिए कानूनों में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत पड़ेगी तो सरकार इसमे भी पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट राजस्थान में होने वाले सभी एमओयू और एलोआई को धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बीआईपी आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved