Post Views 71
June 19, 2022
श्री सांवरिया सेठ की कृपा से गोकुल धाम आश्रम द्वारा 19 जून से 23 जून तक आयोजित की जा रही दिव्य नानी बाई के मायरे की कथा का रविवार को कलश शोभायात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया।
आदर्श नगर सिंधी मंदिर प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आश्रम गादीपति गोकुल धाम आश्रम के गुरुदेव श्री वीरभद्र जी महाराज 5 दिनों तक प्रतिदिन दिव्य नानी बाई के मायरे के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण करायेगे। प्रथम दिन नरसी चरित्र, वैराग्य, भगवान श्री कृष्ण रास दर्शन की कथा का श्रवण कराया गया। इससे पूर्व आदर्श नगर शिव मंदिर से कलश शोभायात्रा निकली जिसमें महिलाएं कलश सिर पर धारण कर कथा स्थल प्रेम प्रकाश आश्रम पहुंची। जहां कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।
गोकुल धाम आश्रम के अध्यक्ष भंवर सिंह सांखला और बृजमोहन झवर ने बताया कि स्वयं श्री सांवरिया सेठ महाराज की कृपा से आश्रम गादीपति गोकुल धाम आश्रम गुरुदेव श्री वीरभद्र महाराज द्वारा कथा का श्रवण कराया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों का उद्बोधन होगा। 22 जून को प्रातः 11:30 बजे वृद्ध माता-पिता सम्मान समारोह का विशेष आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी कथा प्रेमियों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा कथा में पधार कर कथा का श्रवण करें।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved