Post Views 11
June 19, 2022
विश्व के कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा, उत्तम वृष्टि ,राष्ट्र की रक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, उन्नति एवं समृद्धि के लिए महर्षि दयानंद निर्वाण न्यास स्मारक अजमेर द्वारा जयपुर रोड स्थित भिनाय कोठी पर चल रहे तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का समापन समारोह रविवार सुबह राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व मंत्री एडवोकेट जसराज जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
समग्र विश्व के कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा, उत्तम वृष्टि, राष्ट्र की रक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, उन्नति एवं समृद्धि के लिए आयोजित सामवेद पारायण यज्ञ में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वामी यज्ञ देव एवं स्वामी विप्र देव के सानिध्य में तीन दिनों में 21000 मंत्रों की आहुतियां दी गईं, यज्ञ में 87 जड़ीबूटियों के साथ शुद्ध गाय का घी प्रयोग में लिया गया, इन आहुतियों से वातावरण शुद्ध होगा,अच्छी वर्षा होगी। खास बात यह रही कि यज्ञ के दौरान ही अजमेर में 2 दिन बारिश भी हुई।
इन तीनों दिन प्रातः 6:00 बजे से 7:00 तक निशुल्क योग शिविर, 9:00 से 11:00 तक यज्ञ, अपराह्न 2:00 से 4:00 तक गंभीर एवं असाध्य रोग संबंधी निशुल्क परामर्श एवं सहायता ओर शाम 5:00 से 7:00 तक यज्ञ एवं उपदेश का आयोजन हुआ।
स्वामी यज्ञ देव ने बताया कि आज के वैज्ञानिक युग में पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ की विशेष भूमिका है। आज के समय में सामाजिक सरोकार, सुसंस्कृत, संस्कृति, संस्कार के लिए आदि काल से चली आ रही परंपरा यज्ञ हवन उपदेश अति आवश्यक है। इससे युवा पीढ़ी का मनोबल बढ़ता है।
सामवेद पारायण यज्ञ में प्रातः 8:00 से 9: 00 बजे तक डायबिटीज, ब्लड प्रेशर मोटापा एवं असाध्य रोग के निदान के लिए आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत्त उप निदेशक वैद्य बाल स्वरूप गर्ग द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। देंगे।
सामवेद पारायण यज्ञ की पुर्णा आहुति पर ऋषि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर महर्षि दयानंद निर्वाण स्मारक न्यास के कार्यकारी प्रधान डॉ श्रीगोपाल बाहेती, मंत्री सोमरत्न आर्य, सुभाष नवाल, गिरधारी लाल गर्ग, रामस्वरूप आर्ट, शिव कुमार बंसल, नेमीचंद तंबोली, राहुल आर्य आदि कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भी सिर्फ राजनीतिक मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की चेष्टा की और सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक बयान दिए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved