Post Views 61
June 19, 2022
इसी क्रम में आज शनिवार को भीलवाड़ा के सभी मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिला अध्यक्ष लादू राम तेली, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र गुर्जर ओर जिला महांमत्री बाबूलाल टाँक आदि के नेतॄव में डिजिटल डायरेक्टरी का पूर्ण प्रारूप तैयार कर भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला को सौपी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवेम भीलवाड़ा प्रभारी प्रसून शुक्ला ने प्रत्येक मंडल अध्यक्षों से कहा सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडलो में रात्रि प्रवास करके प्रत्येक ग्राम से 1 संयोजक और 2 सह-संयोजक बना कर आगामी 25 तारीख तक उनकी सूची जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र गुर्जर को सौंपनी होगी। इस अवसर पर भीलवाड़ा भाजपा के जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली ने संगठन को मजबूत करने की अपील की वहीं बाबूलाल टाक ने किसान मोर्चा की तारीफ की। अंत मे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों का आभार व्यक्त करते हुए, किसान मोर्चा को मजबूत बनाने का आव्हन्ह किया है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved