Post Views 11
June 18, 2022
पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट स्थित कांग्रेस नेता की होटल सनसेट कैफे को सीज करने की कार्यवाही के दौरान नगरपालिका दस्ते एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट के मामले में परस्पर दोनों ओर से मुकदमें दर्ज होने पर पुलिस जांच में जुट गई है। शनिवार को जांचधिकारी सीओ ग्रामीण इस्लाम खान, थानाधिकारी महावीर शर्मा पुलिस दल के साथ होटल सनसेट कैफे पहुंचे। मारपीट मामले में पुलिस ने आसपास के होटलों से सीसीटीवी फुटेज को हासिल करने के लिए नोटिस दिए हैं तथा दोनों पक्षों के गवाहों से पूछताछ भी की है। सीओ ग्रामीण इस्लाम खान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से पुष्कर थाने में परस्पर मामलें दर्ज कराये गये है। इस संदर्भ में अनुसंधान किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे हैं। दोनों पक्षों के गवाहों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को होटल सनसेट को सीज करने की कार्रवाई के दौरान पालिका दस्ते एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया था। इस दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ भी जड़ दिया था।साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पालिकाकर्मियों के बीच गाली गलौच के साथ जमकर लात घूसे भी चले थे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved