Post Views 11
June 12, 2022
रविवार को भगवान गंज स्थित शेवा क्लीनिक पर निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राममोहन मंगल व फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर प्रिया सुराना ने मरीजों की जांच कर अपनी सेवाएं दी। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ प्रिया सुराणा ने हड्डियों में कमजोरी, कैल्शियम की कमी, जोड़ों में दर्द का इलाज किया। शिविर में हड्डियों की बीएमडी जांच बिल्कुल निशुल्क की गई। यह जांच बाजार में लगभग ढाई से तीन हजार रुपये में होती है। शिविर में लगभग 75 मरीजों ने लाभ उठाया। मैनेजिंग ट्रस्टी आशा लालचंदानी ने बताया कि शिविर लगाने का ट्रस्ट का उद्देश्य का यह है की ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को फायदा मिले। जो लोग हॉस्पिटलों में जाकर इलाज नहीं करा सकते हैं उन को फायदा पहुंचाने के लिए समय-समय पर इस तरह का शिविर लगाया जाता है। मैनेजिंग ट्रस्टी आशा लालचंदानी ने बताया शेवा क्लिनिक पूरे 12 महीने निशुल्क इलाज करती है। जिसमें शहर के जाने-माने डॉक्टर अपनी सेवाएं देते हैं। रोजाना सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और शाम को 5:00 से 7:00 तक जरूरतमंद लोगों के लिए इलाज, परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है। फिजिशियन, फिजियोथैरेपी व दांत रोग चिकित्सा की सुविधा रहती है। कई तरह की यहां जांच बिल्कुल निशुल्क की जाती है। शुगर नेबुलाइजेशन, ईसीजी, दांतो का एक्सरा व आंखों की जांच भी की जाती है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved