For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169970099
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: नगर निगम के तत्वाधान में पहले सम्राट पृथ्वीराज चौहान अजयमेरु खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

Post Views 101

May 29, 2022

आउटडोर ओर इंडोर खेलों के लिए साढ़े 8 सौ खिलाड़ियों का हुआ पंजीकरण

अजमेर नगर निगम के तत्वाधान में 29 मई से 4 जून तक आयोजित की जा रही प्रथम सम्राट पृथ्वीराज चौहान अजयमेरु खेल महाकुंभ का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया।
रविवार को खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, राज्यसभा सदस्य ओंकार सिंह लखावत की अध्यक्षता व निगम मेयर बृजलता हाड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी व पार्षद भी मौजूद रहे।
उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि अजमेर जिले की कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज की प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। जिसमें आउटडोर और इंडोर दोनों तरह की प्रतियोगिताएं शामिल है। इन खेलों में 14 वर्ष 19 वर्ष बालक एवं बालिका तथा महिला एवं पुरुष 6 वर्गों में स्पर्धा खेली जा रही हैं। पांच अलग-अलग स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कबड्डी व वॉलीबॉल के मैच चंद्रवरदाई खेल स्टेडियम पर हो रहे हैं तो वही चेस, कैरम और टेबल टेनिस के मैच इनडोर स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। नीरज जैन ने बताया कि विजेता टीमों को चल वैजयंती तथा सभी विजेता उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे।
अजयमेरु खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए नगर निगम के पार्षद, खेलों के तकनीकी अधिकारी कर्मचारी और खेल विशेषज्ञों की टीम जुटी हुई है। महाकुंभ में क्रीड़ा भारती अजमेर की ओर से भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved