For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 175517857
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर लेखिका मंच का चौथा स्थापना दिवस समारोह मनाया अजमेर क्लब में

Post Views 201

May 29, 2022

वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय अरुणा माथुर को समर्पित पुस्तक प्रेम सागर का किया लोकार्पण

अजमेर लेखिका मंच के  चतुर्थ स्थापना दिवस पर रविवार को अजमेर क्लब के सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
कार्यक्रम अजमेर की सुप्रसिद्ध लेखिका एवं प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय अरुणा माथुर को समर्पित रहा। कार्यक्रम में पुस्तक "  प्रेमसागर " साझा काव्य संग्रह का विमोचन स्वर्गीय अरुणा जी को समर्पित किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विवेक माथुर कार्डियोलॉजिस्ट मित्तल हॉस्पिटल अजमेर ने की । सीनियर एडवोकेट एवं एसोशिएटस , राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर के रजाक.के हैदर मुख्य अतिथि रहे।  आकाशवाणी केन्द्र जयपुर की डायरेक्टर रेशमा खान ,पंचशील प्रकाशन जयपुर से ओम प्रकाश अग्रवाल तथा जे.एल. एन.अजमेर की डाँ. श्रीमती पूजा माथुर विशिष्ठ अतिथि जे रूप में मौजूद रहे। 
अंबिका हेड़ा एवम काजल खत्री द्वारा अजमेर लेखिका मंच के गीत उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं ,श्रीमती भावना शर्मा,उषा स्मिथ ,दीपा गोयल ,काजल खत्री ,शालिनी अग्रवाल तथा उषा त्रिपाठी को  पुरस्कृत किया गया। डाँ. छाया शर्मा को विशिष्ठ सेवा सम्मान से सम्मानित किया  गया।
अध्यक्षीय भाषण में डॉ अरुणा माथुर के सुपुत्र डाँ. विवेक माथुर ने अजमेर लेखिका मंच द्वारा साहित्य को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर समाज को साहित्य संपन्न होने की बधाई दी । मुख्य अतिथि रजाक. के. हैदर  ने लेखिका मंच की सभी रचनाकारों को पुस्तक में प्रकाशित उनकी रचनाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्यिक चोरी भी एक दण्डनीय अपराध है अत: इससे बचना चाहिए । साहित्यकारों के कानूनी अधिकारों ,विशेषकर काँपी राइट एक्ट की भी  जानकारी दी तथा इस विषय पर कार्यशाला  आयोजित करने का भी सुझाव दिया।  विशिष्ट अतिथि रेशमा खान ने भविष्य में सभी से आकाशवाणी पर कार्यक्रम प्रस्तुति की अनुशंसा भी की।  डॉक्टर पूजा माथुर ने चिकित्सा जगत में साहित्य के महत्व पर अपने शब्द रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ विनीता अशित  जैन ने किया।
अजमेर लेखिका मंच की संयोजक मधु खण्डेलवाल ने बताया कि डाँ. विवेक माथुर ने अपनी स्व. माता डाँ अरुणा माथुर की स्मृति में अरुणा माथुर कलम अवार्ड की घोषणा भी की जो लेखिका मंच द्वारा हर वर्ष आयोजित साहित्य की किसी विधा की  प्रतियोगिता के साथ संपन्न किया जाएगा।
समारोह में ए.एस.पी. अजमेर प्रीति चौधरी ,गोविन्द भारद्वाज , राजेश भटनागर ,उमेश कुमार चौरसिया ,गोपाल गर्ग,डाँ. प्रदीप गुप्ता, गौरव दुबे, बनवारीलाल शर्मा ,भंवर सिंह देवगांव ,सादिक अली ज़की, तस्दीक अहमद खान, डाँ. नीलिमा तिग्गा ,डाँ. विष्णुदत्त शर्मा , तथा देवदत्त शर्मा सहित शहर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने शिरकत की। 
अजमेर लेखिका मंच की पायल गुप्ता भारती प्रकाश सुमन शर्मा,प्रतिभा जोशी ,सुमन कंवर, अंबिका हेड़ा ,अनीता गंगाधर, अनीता सकलेचा,छाया शर्मा,ध्वनिमिश्रा,निकिता, 
सुधा मित्तल ,हेमलता शर्मा, कविता जोशी,  मंजू माथुर,नीरू राव ,विनीता बाड़मेरा ,प्रकाश शर्मा, नंदिता रवि चौहान, रेखा जैन ,पीयूष गांधी ,पुष्पा क्षेत्रपाल, पुष्पा गुप्ता, रेखा शर्मा ,सीमा शर्मा ,शशि कला शर्मा, सोनू सिंघल,  खुशबू ,सुधा भार्गव ,सुमन शर्मा,मीना सोनी, सुनीता जैन, सुनीता सियाल,  पुष्पा शर्मा ,उषा त्रिपाठी आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved