For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169738188
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: नगर निगम के पास मुख्य मार्ग पर स्थित नाले की दिन में हो रही सफाई से चारों तरफ गंदे पानी का फैलाव

Post Views 41

May 29, 2022

दिनभर व्यापारी और आमजन होते रहे परेशान, वाहनों से उछल कर लगते रहे गंदे छींटे, कई जगह हुए लड़ाई झगड़े

नगर निगम द्वारा मानसून की बारिश से पूर्व नालों की सफाई का काम कराया जा रहा है लेकिन अदूरदर्शिता से कराए जा रहे इस काम के चलते मानसून आने से पहले ही लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं। अमूमन बरसात के दिनों में सड़कों पर बहने वाला गंदा पानी इन दिनों नाले की सफाई के दौरान भी सड़कों पर बहता दिखाई दे रहा है। दरअसल रात के समय कराए जाने वाले काम को दिन में कराए जाने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे व्यापारियों सहित आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर निगम के पास स्थित नाले की सफाई करने की वजह से नाले का गंदा पानी पृथ्वीराज मार्ग से होता हुआ कचहरी रोड तक जा पहुंचा। वही गांधी भवन सर्किल पर भी पानी भरने से काफी परेशानी हुई। दिनभर वाहनों की आवाजाही से पैदल चल रहे राहगीरों के छींटे लगते रहे और लड़ाई झगड़े होते रहे। कचहरी रोड पर व्यापार करने वाले पूर्व पार्षद सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि अदूरदर्शिता के चलते निगम के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार कार्य को अंजाम नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से यह परेशानी हो रही है। सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है तो वाहन चालक लोगों पर गंदा पानी उछाल रहे हैं, ऐसे में यह कार्य अगर रात के समय होता तो यह परेशानी नहीं होती।

वही दुकानदार प्रदीप जसोरिया ने बताया कि सुबह जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो एक कार निकली और उसने इतनी जोर से गंदा पानी उन पर उछाला कि वह पूरे गंदे पानी में भीग गए जिसके बाद उन्हें घर जाकर कपड़े बदल कर वापस आना पड़ा। ऐसी समस्या से अनेक लोग दो चार हो चुके हैं जिन पर नाले से निकला हुआ यह गंदा पानी वाहनों के जरिए उछाला गया। पैदल चलने वाले लोग कहां चले सड़क पर पानी भरा है तो गंदे पानी में से ही गुजारना पड़ेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved