For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169674286
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   |  Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को | 

अजमेर न्यूज़: सांस्कृतिक संस्था कला अंकुर के नाटक प्रकोष्ठ रंगमंडल के बैनर तले नाटक का आयोजन

Post Views 631

May 29, 2022

वरिष्ठ रंगकर्मी श्याम नारायण माथुर के नव रचित नाटक पुनर्मिलन का सूचना केंद्र के ओपन थिएटर में हुआ सफल मंचन

सांस्कृतिक संस्था कला अंकुर द्वारा नाट्य प्रकोष्ठ रंगमंडल के बैनर तले शनिवार शाम सूचना केंद्र के ओपन थिएटर में वरिष्ठ रंगकर्मी श्याम नारायण माथुर के नव रचित नाटक पुनर्मिलन का सफल मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयो कॉलेज के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र कुलकर्णी सहित भाजपा नेता कंवल प्रकाश किशनानी, पद्मश्री सीपी देवल और हास्य कवि रासबिहारी गौड़ मौजूद रहे। नाटक का निर्देशन रंगमंडल के वरिष्ठ कलाकार ऋषभ हर्शवाल के द्वारा किया गया। संस्था अध्यक्ष विनीता चौहान ने सभी गणमान्य अतिथियों और नाट्य प्रेमियों का स्वागत किया। नाटक की संयोजक रेनू शर्मा ने बताया कि पिछले 2 वर्षों में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण  पनप रही निराशा के बीच किस प्रकार परिवार के सदस्यों में एक दूसरे के प्रति लगाव और समझदारी बढ़ी जिसके कारण सब एक दूसरे के नजदीक आए इसे प्रदर्शित किया गया है। नाटक में अपने कारोबार और पारिवारिक नियंत्रण के कारण मां से दूर हुए बेटे बेटियों को एक साथ देखने की लालसा का पूर्ण वर्णन किया गया। नाटक में मीनू तंवर, तरुण खटवानी, मुस्कान अग्रवाल, नितिन गंगवानी, बरखा कुंदनानी, आयुषी मेहरा, कनिष्का मेहरा, अक्षत आसोपा, हिमांशु अग्रवाल, संजय बत्रा, रचित बच्चानी और मुस्कान शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved