For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169699861
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: उपसभापति ने सभापति नरेश कनौजिया पर लगाए गंभीर आरोप

Post Views 41

May 29, 2022

भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड में कलह की आहट

नगर परिषद में आयुक्त और कर्मचारी का विवाद शांत होते ही एक नया विवाद सामने आया है। अब परिषद की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड में कलह शुरू हो गई है। उपसभापति रिखबचंद खटोड़ ने अपनी ही पार्टी के सभापति नरेश कनौजिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।
उपसभापति के इन आरोपों से भाजपा पार्षद दल में असंतोष सामने आया है। वहीं सभापति ने इन आरोपों को नकारते हुए पार्टी में पनप रही गुटबाजी से इंकार किया है।
उपसभापति खटोड़ ने सोशल मीडिया के जरिए सभापति कनौजिया की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। खटोड़ ने आरोप लगाया कि ब्यावर नगर परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह भ्रष्टाचार परिषद और शहर के विकास को दीमक की तरह खत्म कर रहा है। सभापति को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि वार्डों में विकास की बात करते हैं, तो उन्हें जवाब मिलता है कि बजट नहीं है। कभी बोलते हैं कि सरकार अपनी नहीं है। ढाई साल में न तो समितियां बनी है और न ही सभा की मीटिंग होती है। सभापति ने कभी पार्षदों की मीटिंग नहीं ली। भाजपा बोर्ड के ढाई साल में वार्डों में लाइटों का काम पूरा नहीं हुआ। सीवरेज का काम भी अधूरा है। शहर में सफाई भी नहीं होती।
इस मामले में सभापति नरेश कनौजिया का कहना है कि मेरा उपसभापति या अन्य किसी पार्षद से कोई विवाद नहीं है और न ही पार्टी में कोई असंतोष है। इतने लंबे समय तक परिषद में आयुक्त नहीं थे, तो मीटिंग समय पर नहीं हो पाई। भ्रष्टाचार के आरोप लगाना आजकल आम बात हो गई है। मैं अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहा हूं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved