For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168968549
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

राजस्थान न्यूज़: कांग्रेस कमेटी की बैठक, कांग्रेस के डीआरओ ने लिया विराटनगर विधानसभा का फीडबैंक,

Post Views 11

May 28, 2022

डीआरओ ने कार्यकर्ताओं से ली संगठन के बारे में जानकारी


पावटा, संवाददाता डब्ल्यू गोस्वामी ब्यूरो चीफ राजस्थान

शुक्रवार शाम होटल ग्रीन पार्क में विधायक इंद्रराज गुर्जर की अध्यक्षता एवं मुख्य डीआरओ लोकेश जिंदल के मुख्य आतिथ्य व बीआरओ ओमप्रकाश, राजूराम एवं जिला महा मंत्री सतीश सैनी के विशिष्ट आतिथ्य में कोंग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया।  
बैठक में डीआरओ लोकेश जिंदल ने संगठन चुनाव के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने विराटनगर विधानसभा से कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियो से विचार-विमर्श कर जिले में संगठन के कार्यों की जानकारी ली। 
संगठन के चुनाव की जानकारी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करने एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की नसीहत भी दी। वहीं लोकेश जिंदल ने बताया कि पार्टी राजस्थान में अपना संगठन नए तरीके से स्थापित कर रही है। इसके लिए आमजन एवं कार्यकर्ता से चर्चा की
जाएगी और संगठन को मजबूत किया जाएगा। उसी के आधार पर पार्टी को आगे रिपोर्ट करेंगे कि पार्टी में और संगठन में किस तरह से लोगों को रखा जाए। इससे पूर्व सभी कांग्रेसियों ने डीआरओ लोकेश जिंदल, बीआरओ ओमप्रकाश, राजू राम एवं जिला महामंत्री सतीश सैनी सहित आगंतुक अतिथियो का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विराटनगर विधानसभा कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने विधायक इंद्रराज गुर्जर द्वारा विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यो सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, तहसील, उपखंड, कॉलेज, मुंसिफ कोर्ट सहित कई सालों से क्षेत्र मे चली आ रही समस्याओ का समाधान व मूलभूत सुविधाओ के विस्तार की जानकारी दी।  इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved