For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 109212803
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता व कैरम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: RTE दाखिला विवाद पर संयुक्त अभिभावक संघ का आरोप : अजमेर के निजी स्कूलों की मनमानी जारी |  Ajmer Breaking News: सरकार द्वारा घोषित लैटरल एंट्री के विरोध में राजस्थान मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का धरना पांचवें दिन भी जारी,  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा में लगवाए गए कैमरों को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान से भाजपा हुई आक्रामक, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बोराज गांव में पैंथर न गाय के बच्चे पर किया हमला, रविवार रात जानवरो के बाड़े में घुसा पैंथर |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस समारोह का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत चूड़ी बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से 10 लाख रुपए कीमत का हार चुराने वाली बुर्कापोश दो महिलाएं औरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: बेटा, पोता, बहू सब से प्रताड़ित बुजुर्ग मां ने अजमेर जिला एसपी ओर कलेक्टर से लगाई फरियाद, |  Ajmer Breaking News: शिक्षा मंदिरों में आर्थिक शुचिता एवं पारदर्शिता अनिवार्य : माननीय राज्यपाल   |  Ajmer Breaking News: श्रद्धांजलि एवं समावेशी उत्सव: विशेष शिक्षा के पथप्रदर्शक को समर्पित कार्यक्रम | 

अजमेर न्यूज़: किसान मोर्चा का कर्ज माफी को लेकर हस्ताक्षर महाअभियान का ऐलान

Post Views 11

May 20, 2022

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजस्थान जयपुर में आयोजित हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रदेश टीम उपस्थित रहें।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजस्थान जयपुर में आयोजित हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रदेश टीम उपस्थित रहें। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भीलवाड़ा जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में किसान मोर्चा संघठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई साथ ही आगामी कार्ययोजना तय की गई। किसान मोर्चा की ओर से मंडल से लगाकर ग्राम स्तर तक के सभी पदाधिकारि डिजिटल रूप से जुड़ने जा रहे है इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारि मई माह के अंत तक इस योजना को पूर्ण करेंगे। यह बैठक किसान मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां,भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंदशेखर, राष्टीय मंत्री रामनरेश तिवारी, राजस्थान किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी विधायक नारायण सिंह देवल की अध्यक्षता में आयोजित हुईं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने किसान मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए कि सभी ग्राम स्तर पर प्रवास कर संगठन को मजबूत करे। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए याद दिलाया कि कांग्रेस ने चुनावों में सम्पूर्ण  कर्ज माफी का वादा तो किया था लेकिन आजतक इस विषय मे कुछ नही हुआ साथ ही बिजली कटौती करके किसानों की कमर तोड़ रखी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश का किसान कांग्रेस को सबक सिखाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून शुक्ला ने बताया कि आगामी 25 जून से भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश भर में कर्ज माफी को लेकर हस्ताक्षर महाअभियान चलाएगा और पूरे प्रदेश के किसानों की सहभागिता इस अभियान में रहेगी।  


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved