For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162383885
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के कांग्रेस पार्षद बेंगलुरु में, 42 का दावा |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय परिसर मे आरपीएफ द्वारा सफाई कार्य |  Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर एक सद्बुद्धि यज्ञ |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल का शातिर गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 69 हजार 870 रुपये की नकदी बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आजाद नगर, कोटड़ा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया , |  Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश | 

उदयपुर न्यूज़: पीछोला से हटेगी सीवर लाइन

Post Views 131

February 21, 2022

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बदलेगी लेक सिटी की सूरत

 उदयपुर की झीलों को साफ सुथरा और रमणीय बनाने रखने के लिए प्रशासन ने पहल की गयी है।  इसी को लेकर रविवार को संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने झीलों की सेहत का जायजा लिया।  संभागीय आयुक्त और कलक्टर ने लगभग दो घंटे तक शहर की फतेहसागर, स्वरूप सागर, दूधतलाई और पीछोला झील का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त भट्ट ने शहर की झीलों को पर्यटन, विरासत, प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता के लिहाज से अति महत्त्वपूर्ण बताते हुए इनके संरक्षण और सौंदर्य के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया।  जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि शहर की शान फतहसागर और पिछोला झील को उदयपुरवासियों और आने वाले पर्यटकों के लिए रमणीय बनाने की दृष्टि से स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के कोशिश की।  झीलों का निरीक्षण करने निकले कलक्टर मीणा ने पीछोला के बीच से गुजरी रही सीवर लाइन को हटाने के लिए तीन महीने का वक्त दिया है।  पीछोला से सीवर लाइन बाहर निकालने का कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। कलक्टर मीणा ने स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप सिंह सांगावत को पीछोला से सीवर लाइन निकलवाने की के निर्देश दिए।  वहीं शहर में नई पुलिया से लेकर अंबावगढ़ बस्ती तक जाम सीवरेज लाइन की समस्या का दो दिन में समाधान करने को कहा है।  कलक्टर ने पीछोला झील के भीतर होने वाली गंदगी की सफाई की दृष्टि से एक विशेष बोट भी लगाने के निर्देश दिए है।  इस बोट में सफाई के लिए एक मोबाइल टीम को नियुक्त किया जाएगा। ये मोबाइल टीम समय-समय पर झील की सफाई करेगी, ताकि झील साफ-सुथरी बनी रहे।  निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और कलेक्टर ताराचंद मीणा फतहसागर और दूध तलाई के जेटी पर पहुंचे।  दूध तलाई पर नगर निगम की जेटी पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए संभागीय आयुक्त ने दूध तलाई जेटी को और खूबसूरत बनाने को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान संभागीय आयुक्त भट्ट ने यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसीजा को फतहसागर जेटी को नगर निगम की दूध तलाई जेटी से बेहतर बनाने के निर्देश दिए।  संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और कलक्टर ताराचंद मीणा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तीन महीने के भीतर पीछोला झील के अंदर से जा रही सीवर लाइन को बाहर निकालने, झील के चारों तरफ बनी क्षतिग्रस्त दीवार को दुरस्त करने और  रंग-रोगन, झील के भीतर की गंदगी निकालने कि लिए मोबाइल बोट और टीम लगाने  और आवश्यक होने पर हैंगिंग ब्रिज भी बनाने और झील के भीतर सीवर लाइन पर बनी छतरियों और पिलर्स के हैरिटेज लुक को ध्यान में रखते हुए रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। उन्होंने झील के किनारों पर बने घाटों को भी साफ सुथरा रखने को कहा।  पीछोला में साफ-सफाई को लेकर संभागीय आयुक्त और कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ की पीठ थपथपाई।  इस दौरान नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसीजा, स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप सिंह सांगावत, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा, जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved