For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170119896
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

उदयपुर न्यूज़: प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़ रोड पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 किलोमीटर तक शव को घसीटता रहा ड्राइवर

Post Views 11

February 17, 2022

 ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले करने के बाद मौके पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया

प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़ रोड पर देर रात करीब एक बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के बकवास के नजदीक एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।  हादसे में ट्रक सवार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया।  बाइक सवार दोनों व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  एक का शव मौके पर ही गिर गया।  वहीं, दूसरे व्यक्ति के शव को ट्रक सवार करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए बमोतर गांव तक पहुंच गया, जहां घुसायें ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे व्यक्ति के शव को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया और ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। साथ ही एक अन्य ट्रक पर भी पथराव कर के उसके शीशे फोड़ दिए।  ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले करने के बाद मौके पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।  घटना की सूचना पर शहर कोतवाल रविंद्र सिंह शहीद बड़ी तादाद में पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंचा।  पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश करने के बाद नगर परिषद की दमकल से ट्रक की आग बुझा कर यातायात को सुचारु रुप से चालू किया. घटना के बाद एएसपी चिरंजीलाल भी मौके पर पहुंचे और करीब घटना के एक घंटे बाद जाम को खुलवाया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग एनएच 113 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार के साथ जाम लगा रहा।  ट्रक में आग लगने से ट्रक में रखा सामान भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया।  साथ ही ट्रक की चपेट में आई बाइक भी जलकर राख हो गई।  फिलहाल मृतकों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस द्वारा हास्य कारणों का पता लगाकर फरार ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved