For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167353536
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

उदयपुर न्यूज़: कोविड मृतकों के परिजनों को 50 हजार, अनाथ बच्चों को मिलेंगे 2500 रुपए प्रतिमाह

Post Views 111

February 8, 2022

आवेदन के लिए चलाया अभियान


उदयपुर। राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 से मृत्यु पर परिजनों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों को  2500 रुपए प्रतिमाह व 18 वर्ष पूर्ण करने पर 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

कलेक्टर ताराचंद मीणा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों की विशेष बैठक लेकर समस्त पात्र व्यक्तियों को सहायता राशि दिलाने के लिए अभियान रूप में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि वे ही आवेदक पात्र होंगे जिनके परिजन की कोविड-19 से मृत्यु हुई है और उसके मृत्यु प्रमाण पत्र पर मृत्यु का कारण कोविड-19 दर्ज हो। कोविड-19 का मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित अस्पताल से जारी किया जाएगा, यदि मृत्यु अस्पताल में हुई है। अन्य समस्त प्रकरणों में जिला कलेक्टर के स्तर पर गठित कमेटी द्वारा निर्णय किया जाएगा।

यह दस्तावेज होंगे आवश्यक 

प्रार्थना पत्र (परिशिष्ट-य), मृतक का पहचान पत्र, आवेदक का मृतक से रिश्ते का दस्तावेज, आवेदक का जन आधार कार्ड, आवेदक का कैंसल चेक, हॉस्पिटल द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र।

अनाथ बच्चे को बाल सहायता

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मानधाता सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री कोरोना बाल सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रत्येक बालक/बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 2500 रुपए प्रतिमाह तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5 लाख रुपए की एक मुश्त सहायता दी जाएगी।

विधवा को 1 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री कोरोना विधवा सहायता योजना में कोरोना से विधवा महिला को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। विधवा महिला को आजीवन 1500 रुपए प्रति माह की पेंशन भी मिलेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved